फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले लाठी-डंडे, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के इसरगोढ़वा गांव में गली में मकान बनाने को लेकर उपजे विवाद में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दस लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में भर्ती कराया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव के रिंकू चौहान तथा नंदू चौहान पट्टीदार हैं। मंगलवार को रिंकू गली में कच्चा मकान बनाने लगा। जिस पर नंदू ने विरोध जताया। इस दौरान दोनों के बीच गली के हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के रिंकू चौहान (35) , सुलेखा देवी (28), विद्या देवी (55), पिंकू (25), अशोक (26) और दूसरे पक्ष से नंदू चौहान (42) , बनवारी (48) , बीरबल चौहान (65), बालरूप (45), रमेश (35) घायल हो गए। घायलों को लोगों ने शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य में उपचार कराया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें