फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 18 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर (चंदौली)। थाना क्षेत्र के आवाजापुर में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से 18 लोग घायल हो गए। इस दौरान बीच बचाव करने गये ग्राम प्रधानपति बुल्लू यादव के सिर पर भी चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। मारपीट के पीछे चुनाव रंजिश को कारण माना जा रहा है। धानापुर थाना क्षेत्र के आवाजापुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से काफी संख्या में एक दूसरे आमने-सामने आ गये। जिसमें एक पक्ष से पंद्रह व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे प्रधानपति बुल्लू यादव के सिर पर चोट लग गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां नरसिंह राम (30) व प्रमोद राम (18) हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सकलडीहा एके सिंह ने बताया दोनों पक्षो से मिली तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें