फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलासपुर गांव में फिर हुई एक अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के तलासपुर गांव में सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द से मरने वालों का सिलसिला बुधवार को भी नहीं थमा। बुधवार को एक सर्दी खासी की शिकायत पर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे अधेड़ का निधन हो गया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की गुहार के बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही पंचायती राज विभाग का ही दिल पसीजा और कोई भी टीम तलासपुर नहीं पहुंची। इसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। तलासपुर गांव में एक सप्ताह में सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन लोग इसकी चपेट में हैं। वे लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। बुधवार की सुबह गांव निवासी सरताज (45) की इस रोग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन लोग इस रोग की चपेट में हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि गांव में सबसे पहले सर्दी, जुकाम,खांसी व बदन दर्द से शांति (62) की मौत हुई। उसके बाद क्रमश: राजदुलार यादव (56), श्रवण राजभर (60), पन्ना लाल यादव (78), रघुपति गोड़ (60), अतिउल्लाह खां (65) , प्रभु यादव (62), संतोष गुप्ता (48), कुरैशा बेगम (72),राधाकृष्ण गुप्ता (86), राजेश गोड़ पिंटू (38) की सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द से मौत हो चुकी है। बुधवार की सुबह सरताज (45) की मौत हो गई। इससे गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें