फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ वाराणसी ने 21.22 कुंतल गांजा किया बरामद, पांच करोड़ बताई कीमत

Fri, 07 Aug 2020 11:45 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

  • चंदौली जिले के चकिया मोड़ से आरोपी गिरफ्तार
  • प्रयागराज पहुंचाया जाना था गांजा, एक वाहन सहित नकदी जब्त
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम ने शुक्रवार को चंदौली जिले के चकिया मोड़ के पास एक कंटेनर से 21.22 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक युवक को धर दबोचा। 

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आरोपी के पास से एक मोबाइल व चार हजा रुपये बरामद हुए है। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई है। कंटेनर में भरकर गांजा प्रयागराज ले जाया जा रहा था।  
 

एसटीएफ वाराणसी इकाई की टीम को सूचना मिली की बड़े पैमाने में गांजे की खेप चंदौली स्थित हाइवे से होते हुए प्रयागराज की ओर जाने वाली है। सूचना के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ एसटीएफ की टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के पास आशंका के आधार पर एक कंटेनर को रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कंटेनर की तलाशी लिए जाने पर टीम को उमसे काफी मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस ने झारखंड के कोडरमा जिला निवासी सुबोध कुमार यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इसमें 21.22 किलो गांजा है। बताया कि  कंटेनर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मो.सलीम अख्तर खां का है। 

आरोपी ने बताया कि  उसे यह कंटेनर सुधीर नामक एक व्यक्ति ने दिया था। पुलिस के अनुसार बिहार के गांजा तस्कर दातूल सिंह ने कोलकाता निवासी डब्बू सिंह व प्रेम सिंह के माध्यम से मंगाया था। बताया कि यह गांजा सालूर घाटी (आन्ध्र प्रदेश) के रहने वाले माठी दादा द्वारा दिया गया था। 

इस कंटेनर को प्रयागराज लेकर जाना था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक खेप पहुंचाने के लिए उसे 60 हजार रुपये मिलते थे। इस दौरान टीम में निरीक्षक पुनीत परिहार, निरीक्षक अरविन्द सिंह, एसआई आलोक सिंह, आरक्षी अभय विक्रम सिंह शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें