फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रदेश स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-17 बालिका सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाॅल प्रतियोगिता 18 जुलाई को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित खेल मैदान में होगी। बुधवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षकों की हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 18 जुलाई को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के खेल मैदान में होना सुनिश्चित है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह की ओर से किया गया है। प्रतियोगिता प्रभारी, उपकरण प्रभारी, पात्रता जांच समिति, आवासीय व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, जलपान समिति, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समिति, उद्घाटन व समापन समारोह समिति के माध्यम से लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की एक-एक टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य होंगे। इस दौरान नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, बीपी हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, जनपदीय क्रीड़ा सचिव धनंजय सिंह, पूर्व सचिव महेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, उपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राकेश कुमार सोनकर, सत्य प्रकाश प्रधान, जमील अहमद, हरीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार, विजयंत प्रसाद, देव कुमार आनंद आदि मौजूद रहे। संचालन नगर पालिका इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें