जिला अस्पताल स्थित आयुष चिकित्सा केंद्र और बर्न यूनिट का उद्घाटन प्रदेश
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन डा. रामदुलार राजभर ने शुक्रवार
को फीता काटकर किया।
साथ ही जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम के साथ
चकिया विधायक पूनम सोनकर, सैयदराजा विधायक मनोज सिंह तथा पूर्व विधायक
प्रभुनारायण सिंह यादव समेत सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने शिलापटट से
पर्दा हटाकर उसे जनता को सुपुर्द कर दिया। वहीं बर्न यूनिट कक्ष का भी
आरंभ हो गया।
इस दौरान चेयरमैन डा. रामदुलार राजभर ने कहा कि आकस्मिक
चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सक व कर्मचारियों का सहयोग बहुत
जरूरी है।
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने जनपद में
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसी का परिणाम है
कि जनपद में मेडिकल कालेज बनने जा रहा है।
वहीं जिला अस्पताल परिसर में
महिला अस्पताल तेजी से बन रहा है। विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि जिला
अस्पताल में बर्न यूनिट व आयूष चिकित्सा केंद्र खुलने से जनता को राहत
मिलेगी।
पूर्व विधायक प्रभु नारायण ने कहा कि सरकार बनने के बाद
मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास सराहनीय रहा
है। डीएम सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए चिकित्सक व
कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आईसीयू भवन भी संचालित किया जाएगा।
सीएचसी व पीएचसी को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है।
वहां भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर जय प्रकाश
तिवारी, अरविंद यादव, जोखू सिद्दीकी, जगमेंद्र यादव, नफीस अहमद, डा. एसपी
सिंह आदि रहे।
महेंद्र सिंह, चाखन यादव, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. आरबी यादव व धन्यवाद ज्ञापन सीएमएस डा. नागेंद्र सिंह ने किया।