फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के पास खड़े होकर प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जलीलपुर गांव के नई बस्ती में नाली की सफाई न होने से नाराज  ग्रामीणों ने रविवार को गांव में नाली के समीप खड़े होकर सफाई कर्मचारी और प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
जलीलपुर गांव के नई बस्ती की आबादी करीब 1500 है। ग्रामीणों के अनुसार घरों से गंदा पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया है। इस नाली को किसी नाले से नहीं जोड़ा गया है।

यही नहीं पिछले कई माह से नाली की साफ सफाई भी नहीं हुई है। इससे नाली कूड़े से पट कर जाम हो गई है। अब नाली जाम होने की वजह से इसका पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है और वापस घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन



कई बार इसकी शिकयत प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक मुख्यालय पर की गई लेकिन न तो नाली की साफ सफाई हुई और न ही नाली को किसी बड़े नाले से  जोड़ा गया।


नालियों में पानी जमा होकर सड़ने से गांव में बदबू हो रही है तथा सड़ांध से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से गांव में नाली के समीप खडे़ होकर यहां नियुक्त सफाईकर्मी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में गांव के वरिष्ठ लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल नाली की साफ सफाई नहीं हुई तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर कांता, मदन, संतोष, माधुरी, शारदा, कुंती, मल्लू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें