फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी सेक्शन के लिए स्टाफ स्पेशल का बढ़ाया जाएगा फेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने बीडी सेक्शन के लिए स्टाफ स्पेशल का फेरा बढ़ाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टाफ स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया जाएगा। इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन और सीनियर डीपीओ अजित कुमार से मिला और विभिन्न मांगों को सामने रखा। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि एमएसीपी (संशोधित आश्वासनित कैरियर प्रगति योजना) की तीसरी लिस्ट तैयार की जा रही है। इसमें बहुत सारे स्टेशन मास्टरों का एपीएआर(वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट) उपलब्ध नहीं होने की वजह से एमएसीपी देेने में समस्या हो रही है। वहीं जिन लोगों को एमएसीपी उपलब्ध है, उन्हें एरियर जल्द से तैयार कर दिया जाए। प्रमोशन की मांग पर आश्वासन मिला कि होली बाद प्रमोशन लिस्ट जारी की जाएगी। स्टेशन मस्टरों ने पूरे डिविजन में टू नाइट रोस्टर लागू करने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौँपने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, ब्रांच सेक्रेटरी अक्षय प्रताप सिंह, आरके वर्णवाल, अमित रंजन कुमार, प्रिंस कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें