फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़हुआ में फैला डायरिया

Wed, 05 Oct 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पीड़ित को ड्रिप चढ़ाती स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव में गंदगी के चलते डायरिया फैल गया है। डायरिया से पीड़ित 24 लोगों को इलाज के लिए चकिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

मुड़हुआ दक्षिणी गांव में सोमवार की सुबह से ही डायरिया के लक्षण बच्चों में दिखाई देने लगे। देखते ही देखते बच्चों को उल्टी तथा दस्त होने लगा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमार बच्चों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय सहित आस-पास के अन्य चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में सुजीत (12), मनीष (14), रानी (12), मुकेश (2), गोलू (15), परमशीला (35), शिवशरण (18), रीमा (15), राजभान (8), सीमा (13), रबिता (20) हैं। इसके अतिरिक्त गांव के तारा (8), अभय (4), सूरज (11), गौतम (9), सृष्टि (14), रामाआसरे (15), पिंका (18), जसवंत (20), प्रभावती (40), रीना (18), अंशिका (1 माह), शैलेष (18) और विजय (12) भी बीमार चल रहे हैं। इनका इलाज अन्य चिकित्सालयों में हो रहा है। अस्पताल में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लल्लन यादव तथा महिला राधे ने बताया कि बरसात के बाद से गांव की स्थिति दयनीय है। नालियां बजबजा रही हैं तथा शौचालय की कमी से गांव में गंदगी का ढेर दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें