फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में छाता ने बैजनाथ को हराया

विज्ञापन
कंदवा के अरंगी में फीता काटकर वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सि - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में नागवंशी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच बिहार के छाता व बैजनाथ गांव के बीच खेला गया। छाता ने बैजनाथ को 25-18 , 25-20 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। अन्य मैचों में परेवा ने धनाइतपुर की को 25-12, 25-19 से तो रामगढ़ ने जलालपुर को 25-23, 25-20 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान संजय सिंह गुड्डू, राघवेंद्र सिंह निक्कू, सन्तोष सिंह, सिक्कू सिंह, सौरभ पांडेय, अमरजीत सिंह, मोहित, राज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें