फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भागों में बंटा पीपा पुल

Thu, 20 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
बलुआ पीपा पुलपर मरम्मत के दौरान फंसे यात्री।
विज्ञापन
बलुआ घाट से वाराणसी को जोड़ने वाला पीपा का पुल बुधवार की दोपहर वाराणसी के तरफ से अचानक दो भागों में विभक्त हो गया। जिससे कई लोग बीच में ही फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दो घंटे में पुल को दुरुस्त कर पाए।
विज्ञापन

संयोग से बड़ा हादसा नहीं हुआ।  बलुआ घाट से वाराणसी की ओर आवागमन के लिए विभाग द्वारा गंगा घाट पर पीपे का पुल बनाया गया है। जिससे हर रोज सैकड़ों की संख्या मे दो व चार पहिया वाहन आवागमन करते हैं। बावजूद इसके विभागीय लोग इसके रखरखाव व देखभाल की ओर उदासीन हैं। नतीजतन पुल पर लगे कई नट बोल्ट ढीले पड़ चुके हैं। बुधवार की दोपहर पुल के वाराणसी छोर पर पीपे में कसे कुछ नट बोल्ट ढीले हो गए जिससे उस ओर किनारे पर लगे पीपे दो भागो में विभक्त हो गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलुआ घाट की ओर से आया एक चार पहिया वाहन जैसे ही वाराणसी की ओर पहुंचा कि पुल टूट गया। इसके बाद बहाव के चलते बलुआ की तरफ भी रस्सियां ढीली हो गईं। इसके चलते कई लोग बीच पुल पर फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारी पुल को सही करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुल पर आवागमन शुरू हो पाया।
इस संबंध में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड बीएन यादव ने ऐसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें