साइकल यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दूसरे दिन भी जनपद के विभिन्न
इलाकों में सपा कार्यकर्ताओं का साइकल चली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
पार्टी की नीतियों व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का
प्रचार किया।
इसी क्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के
नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नियामताबाद विकास खंड के दुलहीपुर
क्षेत्र से साइकल यात्रा निकाली। साइकल यात्रा में जिला महासचिव नफीस
अहमद गुड्डू, सुदामा यादव, परवेज अहमद आदि शमिल रहे। चहनियां संवाददाता
के अनुसार- समाजवादी पिछड़ा, अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के
कार्यकर्ताओं ने पपौरा बाजार से साइकल यात्रा निकाली। यात्रा को एससी,
एसटी आयोग के चेयरमैन डा. रामदुलार राजभर ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना
किया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार- समाजवादी पार्टी सैयदराजा विधानसभा
के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में साइकल
यात्रा निकाली गई। विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर
कार्यकर्ताओं को रवाना किया। रैली में विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व
में सपा कार्यकर्ताओ ने गांव गांव घूम घूम कर लोगो को प्रदेश सरकार की
उपलब्धियों से अवगत कराया। क्षेत्र के विकास के लिए राजकीय मेडिकल कालेज,
विद्युत उपकेंद्र, लिफ्ट कैनाल, महिला महाविद्यालय, खेल स्टेडियम बनाने
पर सरकार विचार कर रही है। वहीं लोहिया समग्र गांव के रूप में चयनित कर
गांवों का विकास किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव,
पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, नंदकुमार राय, मदीना अंसारी, संतोष
सिंह, श्यामनारायण आदि रहे।
यादव, मो. अजहर नागेन्द्र सिंह, राजू
यादव, मोहन, रामाधीन यादव, अखिलेश सिंह, राकेश यादव, सोनू सिंह,
रामदुलार यादव, राधे पासवान सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चकिया संवाददाता के अनुसार- सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के अमरा उत्तरी
गांव से साइकल यात्रा निकाली। यात्रा को विधायक पूनम सोनकर व ब्लाक प्रमुख
पूजा जायसवाल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में विधायक प्रतिनिधि
अमित सोनकर, पवन जायसवाल, जंगबहादुर पटेल, मनोज यादव, राकेश मोदनवाल,
उपेंद्र बहादुर आदि शामिल रहे।
सपा ही गरीबों की हितेषी:अश्वनी सोनकर
सायकल जुलूस निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
शहाबगंज।
सपा सरकार गरीबों के हित के लिए दिन रात काम कर रही है। सरकार की विकास
कार्य को देखकर विपक्ष घबरा गया है। उक्त बातें शुक्रवार को स्थानीय बस
स्टैंड पर सायकल जुलूस को हरी झंडी दिखाने के पूर्व विधायक प्रतिनिधि
अश्वनी सोनकर ने कही।
उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर
सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को आम जनता को बता दें तो आगामी
होने वाले पंचायत व विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री दिन रात युवाओं के भविष्य के
लिए योजनाएं बना रहे हैं। गरीबों का हित सिर्फ सपा ही कर सकती है।
समाजवादी
अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज के
उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हर कदम उठा रहे हैं। समाज का हित
सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। सपा सभी धर्म और जाति के लोगों का
विकास चाहती है लेकिन विपक्ष विकास में बाधा पहुंचाने की कोशिश में लगा
है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता अब जान चुके हैं। किसी के बहकावे
में नहीं आने वाले है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचायत
चुनाव में जीत हासिल करें।
सायकल जुलूस स्थानीय बस स्टैंड से होकर
सेमरा, सरिंगपुर, रामपुर, ढुन्नु, रसिया, पालपुर, गांधीनगर, बरहुआ,
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का प्रचार किया।
सैदूपुर, सरैया आदि गांवों में पहुंचकर सपा सरकार की उपलब्धियां लोगों को
बताई।
इस दौरान जुलूस में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि
अश्वनी सोनकर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा जमील अहमद के अलावा सुबेदार
मौर्य, शौकत अली, शेरे अली, मनोज यादव, तनवीर खां, इबरार खां, झब्बु
सोनकर, गुलाब पासवान आदि शामिल रहे।
साइकल यात्रा से बताई सरकार व सपा की नीतियां
सकलडीहा।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री रामदुलार
राजभर व पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में गुरूवार को
साइकिल जुलूस नईकोट से बथावर पहुंची, जहां एक सभा के रूप में परिवर्तित हो
गयी।
सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि
भाजपा, बसपा, कांग्रेस आदि दल प्रदेश के विकास को देखकर परेशान हैं।
पूर्व
विधायक प्रभुनारायण यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके
पर अजीत यादव, जयश्याम तिवारी,मुन्ना सिंह लालता यादव, रतन श्रीवास्तव,
कैलाश यादव, सुरेन्द्र यादव, सिंटू यादव, पुत्तुल यादव, शशिकांत यादव आदि
मौजूद रहे।