पीडीडीयू नगर। होली के बाद काम पर वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में कम नहीं हो रही है। अप की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए लगातार होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने मुजफ्फरपुर से रानी कमलापति के लिए एक वन-वे स्पेशल चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर-रानीकमलापति वन वे स्पेशल छह अप्रैल को मुजफ्फरपुर से रात 20.45 बजे खुलेगी और हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।