पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के बाद अप की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है।
पूर्व मध्य रलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि हाजीपुर पाटलिपुत्र, पीडीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से 24 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार की रात 21.00 बजे खुलकर तीसरेे दिन 04.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 14 कोच एवं साधारण श्रेणी के तीन कोच होंगे। इसी तरह मुजफ्फरपुर-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से 25 नवंबर और दो दिवंबर की रात 21.00 बजे खुलकर सोमवार को 06.00 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी पुणे से 27 नवंबर और चार दिसंबर की सुबह 10 बजे खुलकर मंगलवार को 17.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक, द्वितीय वातानुकूलित का दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 11 कोच होंगे। इसके अलावा सहसरा अंबाला कैंट, दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल, दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल, रक्सौल-दरभंगा अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल और सुपौल-पटना अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल चलेंगी। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से नहीं गुजरेगी।