सैयदराजा। क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सैकड़ों बच्चों ने नवीन तकनीकी से युक्त विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किये। इस दौरान जूनियर संवर्ग में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे शामिल रहे, जबकि सीनियर संवर्ग में इंटरमीडिएट के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान पवन चक्की, नवीन सिग्नल सिस्टम, सड़क सुरक्षा के नवीनतम तकनीक , पानी टंकी सिग्नल ,सौरमंडल, मानव शरीर का श्वसन तंत्र, विद्युत चुंबकीय आवेश परिचालन, जल चक्र ,वर्षा जल संग्रहण ,ऊर्जा की बचत आदि विषयों पर वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता का निरीक्षण विद्यालय के प्रबंधक अवध बिहारी सिंह ने किया।इस दौरान सुनील यादव, मधुलिका कनौजिया, बबलू गुप्ता, अमित उपाध्याय ,देवपति मौर्य, वीर बहादुर, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, उमेश तिवारी ,रजनीश, मारकंडे प्रसाद, अतुल कुमार रहे।संवाद