चहनिया। विकास खंड अंतर्गत रामगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित अरबिया अंजुम मस्जिद में रमजान के महीने में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह रविवार को मुकम्मल हुई है।
रमजान के महीने में मस्जिदों में ईशा की नमाज के दौरान तरावीह की नमाज हाफिज ए कुरआन द्वारा पढ़ाई जाती है। जिसमें पूरी कुरआन रमजान के महीने में पढ़ी जाती है। रामगढ़ मस्जिद में हाफिज सराफत , फैजुल्लाह और अर्सलान ने मंगलवार को कुरान तरावीह मुकम्मल हुई। जैसे ही तरावीह की नमाज खत्म हुई लोग एक दूसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। साथ ही हाफिज सराफत, फैजुल्लाह और अर्सलान साहब को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपने खेताबत में उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बरकत का महीना है।
कहा कि तरावीह पढ़ने से शरीर में खून प्रवाह और व्यायाम होता है जो पांच वक्त की नमाज पढ़ते है वो चुस्त दुरुस्त रहते हैं। नमाज मुसलमानों को तमाम बुरे कामों से हमेशा के लिए परहेज करना सिखाता है। इस दौरान अकरम अली, इद्रीस अली, कमालुद्दीन, शाकिर, मोहम्मद रफीक,नबीहुसैन, अमजद हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।