फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नवागत जीआरपी निरीक्षक अशोक दूबे और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पूरे स्टेशन पर जांच पड़ताल की। सुरक्षा कर्मियों ने यात्री ट्रेनों, पार्सल, टिकट बुकिंग काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और साइकिल स्टैंड आदि की जांच की।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक अशोक दूबे ने बुधवार को स्टेशन का चार्ज संभालने के बाद स्टेशन के सुरक्षा का जायजा लिया। दोपहर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग अभियान की शुरूआत की। टीम ने आठों प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, पार्सल, बैंक एटीम सहित इलाके की निगरानी की। इस दौरान। इस दौरान यात्रिचों को किसी भी प्रकार के लावारिश वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। वहीं अपरिचितों से खाने पीने का सामान न लेने के लिए सचेत किया। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक दूबे और आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया पार्सल ट्रेनों पर भी निगरानी की जा रही है। यात्रियों के साथ उनके सामान को भी चेक किया जा रहा। यात्रियों को किसी लावारिश वस्तु को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को देने का आह्वान किया गया। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें