फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल स्पोर्ट्स को हराकर फाइनल में पहुंची चिंगारी एकादश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर में बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर खेले जा रहे सद्भावना लीग के सेेमीफाइनल में रविवार को चिंगारी एकादश सिगरा ने पूर्वांचल स्पोर्ट्स को छह विकेट से पराजित कर दिया। इस तरह चिंगारी ने फाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोट्स ने 26 ओवरों मे 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें शुभम ने 12 चौके और दो छक्के की मदद से 84 रन बनाए। शादाब ने 12, सुजीत ने 14 रन बनाए। चिंगारी एकादश सिगरा के तरफ से राहिल ने 20 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मेहराज ने तीन, अभिषेक ने दो और आदित्य ने एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंगारी एलेवेन सिगरा ने चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत मैच जीत लिया। इसमें अनुज में 13, रजत ने 54, बृजेश ने 32 और अभिषेक नाथ ने 18 रन बनाए। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की तरफ से राहुल ने दो और हेमंत ने एक विकेट लिए। मैन आफ दी मैच राहिल रहे। अंपायरिंग दुर्गा प्रसाद और हसी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें