ीडीडीयू नगर में आलू-प्याज का माला पहनकर विरोध जताते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। खाद्य पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ता आलू व प्याज की माला गले में पहने हुए थे। जुलूस नगर के पूर्वी बाजार स्थित सपा कार्यालय से आरंभ होकर नई सट्टी होते हुए वापस वहीं पहुंच कर समाप्त हुई। यहां सभा का आयोजन किया गया।
पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि इन दिनों महंगाई चरम पर पहुंची हुई है। दाल-तेल सभी की कीमतें आसमान छू रही है। केंद्र सरकार महंगाई रोकने के मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। महंगाई बढ़ने से गरीबों, किसानों, मजदूरों की थाली से आलू और प्याज जैसी सब्जी गायब हो गई हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र मँहगाई पर सरकार द्वारा नियंत्रण नहीं किया जाता तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जुलूस व सभा में जलालुद्दीन प्रधान, औसाफ अहमद गुड्डू, लखेंद्र बियार, लल्लू बियार, बंशराज पासवान, मुलायम सिंह यादव, प्रेमनाथ तिवारी, कमलेश यादव, लालबहादुर, अजीत यादव, सत्यप्रकाश बिंद, शशी प्रकाश बिंद, संजय भारती, मंगल सिंह, संतोष बिंद, संतोष मिश्रा, मनीष यादव, संतोष पाठक, सुनील कुमार यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।