पीडीडीयू नगर। नगरों का समुचित विकास के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में लोगों के बीच जाएगी। समाजवादी पार्टी पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। ये बातें सोमवार को पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि जिले के एक मात्र नगर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में पिछले दस वर्षों से भाजपा का चेयरमैन है। बावजूद इसके विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। सड़क, नाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। इसी तरह चकिया, सैयदराजा और चंदौली नगर पंचायत में स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रत्याशी चयन के मुद्दे पर कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पूरी पार्टी एक जुट होकर घोषित प्रत्याशी के पक्ष में जोर लगाएगी।