फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जाम पर सख्त हुए एसपी, सड़क पर उतरकर दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जीटी रोड पर लगातार बढ़ती जा रही जाम की समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल शनिवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह, यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े ऑटो और ठेलों के कारण जाम लगने की समस्या पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसपी ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ठेले और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर किसी भी स्थिति में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जानी चाहि, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
रेलवे स्टेशन के समीप ऑटो चालकों की मनमानी से लगने वाले जाम को देखते हुए एसपी ने सभी ऑटो को एक लाइन में व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऑटो निर्धारित स्थान पर ही खड़े होंगे और सड़क पर कहीं भी सवारी बैठाने या उतारने की अनुमति नहीं होगी। इससे यातायात सुचारु रहेगा और राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मुगलसराय कोतवाली प्रभारी को ऑटो चालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ऑटो चालकों के मोबाइल नंबर ग्रुप में जोड़े जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था से संबंधित सूचना, निर्देश और आवश्यक संदेश तुरंत सभी तक पहुंच सके। इससे समन्वय बेहतर होगा और व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी।
इसके अलावा एसपी ने दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर नियमित अभियान चलाने तथा सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण और अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें