फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों में भरा जोश

Mon, 13 Apr 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा लोहियावाहिनी जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने युवाओं में जोश भरा। कहा कि यूथ को बूथ पर मजबूत रहने की जरूरत है।


इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि नौजवानों के ऊपर पार्टी का सारा दारोमदार होता है। नौजवानों को संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए अपने अंदर आदत डालने की जरूरत है।

युवाओं से पूरी उम्मीद है कि वे अपने गांव, क्षेत्र व जनपद में पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाने का काम करेंगे।

कहा कि नौजवानों को अच्छे दिन का सपना दिखाने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार नौजवानों के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य युवा साथी ही कर सकता है।
विज्ञापन


पार्टी को बड़ी उम्मीद है, उस पर युवा खरा उतरने का काम करें। प्रदेश सचिव लोहियावाहिनी संतोष यादव ने कहा कि सभी साथियों को एकसाथ मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आफताब आलम, आनंद जायसवाल, शमशाद अहमद, धीरज यादव, कमलेश विश्वकर्मा, मुकेश यादव, मनोज, राजू पांडेय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संतोष विश्वकर्मा व संचालन सुभाष यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें