फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के गांव में सपा की चौपाल

Tue, 15 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा में सोमवार को सपा के जिले के दिग्गज नेता जुटे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके बड़े भाई सूर्यनाथ सिंह के घर के पास चौपाल लगाई।

चौपाल में ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा की और गांव के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई।  वहीं किसानों की मांग पर गांव की सिंचाई के लिए कर्मनाशा नदी में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजने का आश्वासन दिया।


प्रदेश के  लोकनिर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव द्वारा राजनाथ सिंह के गांव का  विकास करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद सोमवार को चंदौली के पूर्व  सांसद रामकिशुन यादव, विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव,  सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सोमवार को राजनाथ सिंह के पैतृक गांव  भभौरा पहुंचे तथा वहां चौपाल का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस  दौरान ग्रामीणों ने गांव की सिंचाई व्यवस्था न होने की व्यथा सपा नेताओं को  सुनाई तथा कर्मनाशा नदी में पीतपुर गांव के पास लिफ्ट लगाकर नदी का  पानी बहेलिया बंधी के जरिए गांव तक पहुंचाने की मांग की।

इस पर सपा नेताओं ने इसकी कार्य योजना लघुडाल विभाग द्वारा बनवाकर शीघ्र शासन  के पास भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बालिका  इंटक कालेज खोलने की भी मांग उठाई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री हमारे जिले के सबसे बड़े नेता हैं। उनके  गांव का विकास सपा का मकसद है।

 उन्होंने कहा कि भभौरा गांव के विकास से      केंद्र व राज्य के संबंध मजबूत होंगे। विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि भभौरा  गांव के विकास के लिए गांव को लोहिया गांव घोषित किया गया है।  जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भभौरा गांव के विकास के लिए सपा  प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


 पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि सपा सरकार दलीय प्रतिस्पर्धा से  ऊपर उठकर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्येंद्र राय, पूर्व ग्राम प्रधान  सत्यनारायण यादव, चन्नर यादव, विकास सिंह, संतशरण सिंह, भाजपा नेता काशीनाथ आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें