समाजवादी पार्टी संगठन को और धार देने तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए
बूथ और सेक्टर कमेटियों के गठन करने की कवायद आरंभ कर दी है।
उक्त
विचार स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए
जिला प्रतिनिधि रामजन्म यादव ने व्यक्त किए। विधानसभा अध्यक्ष रामप्रताप
यादव ने कहा कि सभी सेक्टर एवं बूथ कमेटी का गठन दो दिन के अंदर करने के
निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विधानसभा महासचिव के पद पर सूबेदार मौर्य तथा
उपाध्यक्ष पद पर शेरे अली को नियुक्त किया गया। जबकि अल्पसंख्यक सपा के
अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर जमील अहमद का स्वागत किया गया।