फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Thu, 18 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन छोटी जाति के श्रमिकों का पंजीकरण कराकर तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है। सरकार पंजीकृत मजदूरों को साइकिल व सोलर लाइट देने के साथ ही उनकी बेटियों को शिक्षित करने के लिए 30 हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन



यह बातें विश्वकर्मा ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि हाईस्कूल पास लोहार, बढ़ई, कुम्हार, सोनार, शिल्पकारों आदि को एसडीआई योजना के तहत आईटीआई का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। यह प्रयास पिछड़ी जाति के लोगों के लिए है।

उन्होंने बताया कि जनपद में छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस वर्ष छात्रवृत्ति व शादी अनुदान की धनराशि सरेंडर करने के मामले में अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसकी तहकीकात हो रही है, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिलने से गरीब विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। कई बच्चे पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ देते हैं। यह एक गंभीर समस्या है। इस मौके पर संतोष विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, राजा खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें