महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कटेसर ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसके
पूर्व कार्यकर्ताओं ने गांव में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ
खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि बढ़ रही महंगाई पर रोक नहीं लगी, तो
सपाजन उग्र आंदोलन करेंगे।
इसके पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि
केंद्र सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का वादा कर केंद्र में
सत्तासीन हुई लेकिन अन्य वादों की तरह नरेन्द्र मोदी का यह वादा भी झूठ
निकला।
सरकार गठन के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है।
यही नहीं मंत्री
भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रधानमंत्री जहां सिर्फ विदेशी दौरों में मस्त
हैं, तो उनके मंत्री गलत बयानी कर रहे हैं। दूसरी तरफ महंगाई बेलगाम होती
जा रही है।
विशेष कर दाल और प्याज की कीमत पर तो अंकुश ही नहीं रह गया है।
महंगाई की वजह से गरीबों की थाली से दोनों ही चीजें गायब हो गई है।
ऐसा
नहीं है कि महंगाई का लाभ किसानों को मिल रही है बल्कि बिचौलियों की वजह से
महंगाई बेलगाम हो रही है। बिचौलियों पर रोक लगाने में केंद्र सरकार पूरी
तरह विफल है।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने हाथों में महंगाई पर रोक लगाओ,
केंद्र सरकार हाय हाय, खाद्य मंत्रालय हाय हाय, मोदी बताओ अच्छे दिन कब
आएंगे आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और पूरे गांव का भ्रमण
किया।
इसके बाद पंचायत भवन के समीप पहुंच कर सभा की और केंद्र सरकार के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस और सभा में अमित यादव, अखिलेश यादव,
धर्मेन्द्र यादव, अरुण ओझा, बसंत यादव, कल्लू याद व, हरिओम, तालिम आदि
मौजूद रहे।