फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के कामों का किया बखान

Mon, 03 Oct 2016 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सभा में मनोज सिंह डब्लू।
विज्ञापन
चार वर्षों में सपा सरकार ने जितने विकास के कार्य किए हैं, उतना किसी सरकार ने नहीं किए हैं। प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों की भलाई के लिए काम किया है। ये बातें अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित सपा के सैयदराजा विधान सभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

रामदुलार राजभर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बनाई। सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि विधान सभा में अनेक विकास कार्य हुए हैं। कहा कि विद्युत उपकेंद्र की स्थापना तथा नौ लिफ्ट कैनाल लगवाए है। सैयदराजा डिग्री कालेज की स्थापना करायी। कहा कि विकास के पूरे काम किए गए हैं। पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव महत्वपूर्ण है। विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि सपा ने जितने भी वादे किए उसे पूरा किया गया है। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने भी विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जनपद में नौगढ़ और मुगलसराय तहसील बनाना इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने और संचालन नंद कुमार राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें