पीडीडीयू नगर। नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने और वनांचलवासियों को जागरूक करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एसपी आदित्य आदित्य लांग्हे ने नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग की।नौगढ़ के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर लोगों से वार्ता कर अपराध एवं अपराधियों की सूचना पुलिस से साझा करने का आह्वान किया। कहा कि इससे पुलिस अपराध व अपराधियों को नियंत्रण करने में सफल हो सकेगी। उन्होंने इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने अथवा किसी संदिग्ध के दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।