फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आधी रात को सुरक्षा व्यवस्था जांचने सड़कों पर निकले एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार की रात नौबतपुर से पड़ाव तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन पर भी इंतजाम देखे और कांवड़ियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को यातायात प्रबंधन के गुर बताते हुए ईमानदारी से ड्यूटी करने की हिदायत दी। आधी रात में पुलिस अधीक्षक चंदौली से सैयदराजा के बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर पहुंचे। यहां पुलिस बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वह चंदौली, गंजख्वाजा होते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ियों से बात की। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था की जांच की। इसके बाद वह मुगलसराय काेतवाली होते हुए पड़ाव चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबंधन के गुर बताते हुए पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने की हिदायत दी। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और सीओ सदर राजेश कुमार राय ने भी नौबतपुर पुलिस बूथ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें