फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रेकर में फाल्ट से 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा बिजली उपकेंद्र के ररुआ फीडर के ब्रेकर में शनिवार की रात करीब एक बजे खराबी आने के कारण 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। अमड़ा उपकेंद्र से असना, ककरैत, धीना, ररुआ, डेढ़गांवा, जेवरी और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। शनिवार की रात करीब एक बजे ररुआ फीडर के ब्रेकर में फाल्ट होने से भदखरी, औरइया, खुरहट, महुजी, परशुरामपुर, बरहनी, परसिया, रामपुर, मथुरापुर, लक्ष्मणपुर, चारी, चिरईगांव, दैथा, मुड्डा, पोखरा-धनाइतपुर सहित 15 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे रात भर लोग गर्मी और उमस से परेशान। कर्मचारियों ने पांच घंटे की मरम्मत के बाद रविवार को सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल की। जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ब्रेकर में खराबी आने की वजह से आपूर्ति बाधित हो हुई थी। मरम्मत के बाद सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें