नगर में अनियमित बिजली आपूर्ति व बिजली दुर्व्यवस्था को दूर करने की मांग
को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर
पहुंच कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
उन्होेंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।
सपा
मुगलसराय विधान सभा के महासचिव और नियामताबाद के पूर्व प्रमुख बाबूलाल
यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल दोपहर बाद नगर के नई
बस्ती स्थित एक्सइएन कार्यालय पर पहुंचे। यहां एक्सईएन मुकेश कुमार को पांच
सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद में रोस्टर के
हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा
रहा है। सपा नेताओं ने नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद करने, नगर
पालिका क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को बदलने की मांग
की।
नेताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद के नए कनेक्शनधारकों को समय से
बिजली बिल नहीं मिल रहा है और जिसका बिल आ भी रहा है उनका बिल अधिक आ रहा
है।
उन्होंने चंदासी पावर हाउस पर बिजली बिल जमा करने के लिए अतिरिक्त
काउंटर की व्यवस्था करने की भी मांग की। इस दौरान भइयालाल यादव, राजाराम
सोनकर, राजकुमार जायसवाल, मंगल जायसवाल, नायाब अहमद रिंकू आदि रहे।