फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर में बनी सोरी, 20 घंटे बंद रही मुख्य नहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर में हेड से 200 मीटर दूर नहर के पूर्वी तटबंध में सोरी (रिसाव प्वांइट) बन जाने से नहर को टूटने से बचाने के लिए शनिवार की रात नहर को बंद कर दिया गया। नहर में सोरी बन जाने की सूचना मिलने पर चंद्रप्रभा प्रखंड सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। सुबह होते ही इंजीनियरों एवं कर्मचारियों की टीम लेबरो के साथ रिसाव प्वाइंट पर पहुंच गई। सोरी पर मिट्टी डालकर उसकी मरम्मत कर नहर को दोपहर बाद फिर से चालू कर दिया गया। चंद्रप्रभा प्रखंड सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता अपराजिता सिंह ने कहा कि नहर में सोरी की सूचना पर कार्रवाई की गई तथा नहर की सोरी को मिट्टी डालकर बंद करने के बाद नहर को पुन: संचालित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें