फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों-गलियों में गूंजते रहे गीत

Wed, 18 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमवां से फरेला घवदा के ओहपर सुगा मंडराय...।
विज्ञापन


हे करी ला छठ बरतिया उनका लागे..। कांच ही बांसे के बहंगिया बहंगी लचकत जाय...। छठ मइया की महिमा से ओतप्रोत ऐसे ही भक्तिमय गीत मंगलवार को नगर की गलियों और घाटों पर गुंजायमान  होते रहे।


   दौरी में प्रसाद लेकर घाटों पर अपराह्न तीन बजे से ही व्रतियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।

डेहरियाडीह का दिव्यार्थ कुंड भी व्रतियों की भीड़ से भरा रहा। इस दौरान घाटों की छटा देखने लायक थी।

नगर स्थित साव जी, काली माता मंदिर पोखरा सहित नरसिंहपुर, नेगुरा, जोगवां-दुबौलिया, बसारिकपुर, पडय़ा, कोड़रिया आदि गांवों में स्थित पोखरों पर भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


वहीं डेहरियाडीह में स्थित सूर्य मंदिर में भी दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था।

यहां का दिव्यार्थ कुंड व्रतियों से पटा रहा। नागा बाबा कमौली वाले के मार्गदर्शन में शांति पूर्वक छठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उधर सदर कोतवाली पुलिस ने छठ पर्व के दौरान मंगलवार को नेशनल हाइवे कुछ देर के लिए रोक दिया।
विज्ञापन


 अस्ताचल होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लौटते समय पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों को सड़क पार कराया।

इसके चलते आधे घंटे तक हाइवे पर आवागमन ठप रहा। एएसपी जियालाल यादव ने सावजी पोखरे का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


 वहीं सदर कोतवाल साजिद सिद्दीकी ने पूरे नगर का भ्रमण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन पति सुनील यादव से व्यवस्था  के बाबत बात की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें