मोहनिया। अधौरा थाना क्षेत्र के आथन गांव में सोमवार की देर रात्रि संपत्ति विवाद में एक बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी । ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुत्र को पकड़कर थाने ले आई वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया।
थाना अध्यक्ष अधौरा मनोज कुमार ने बताया कि आथन गांव की रहने वाली सतवा कुंवर (62) का छोटा पुत्र नेपाली सिंह शराब के नशे आदी है। बताया कि वह मां पर लगातार संपत्ति बंटवारे के दबाव बना रहा जबकि उसकी सतवा कुंवर उसकी लत को देखते हुए ऐसा करने से मना कर रही थी। बताया कि मंगलवार को संपत्ति विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद नेपाली ने अपनी मां पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताया कि हत्या के आरोपी को पकड़ लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।