फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ही की थी ससुर की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के असना और ओयरचक गांव के बीच बिजुलिया बाबा के पास गोली मार कर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। युवक को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दामाद ही था। अभियुक्त को रविवार की शाम तलासपुर मोड़ से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 21 अक्टूबर को असना और ओयरचक गांव के मध्य स्थित बिजुलिया बाबा के पास सिर में गोली लगा शव पाए जाने से सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान मुन्ना सिंह करगहर बिहार के रूप में हुई थी। अब उस मामले का पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है।पुलिस के अनुसार दामाद ने ही अपने ससुर की गोली मार कर हत्या की थी। पुलिस ने ककरैत स्थित पेट्रोल पंप और शराब की दुकान के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया तो एक युवक मुन्ना सिंह को बाइक पर बैठाए नजर आया। जब पुलिस ने पता लगाया तो वह मुन्ना सिंह का दामाद निकला। पुलिस ने जब मृतक के दामाद विपिन सिंह निवासी ग्राम तेंदुनी थाना करगहर जिला रोहतास बिहार से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसके बताए स्थान से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व एक खोखा और बाइक व हेलमेट भी बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था तो मुन्ना सिंह उसके घर आकर उसे परेशान करता था। इससे आजिज आकर उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और बिजुलिया बाबा के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और वापस आकर बाइक और सारा सामान अपने मौसा के घर रखकर वापस अपनी ससुराल गया था ताकि किसी को शक न हो। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में आए तस्वीर व सीडीआर के चलते अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें