पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे पर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंची बहू को भी धक्का देकर घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैलाशपुरी निवासी प्रकाश नारायण सिंह के अनुसार, उनका बेटा अभिनव आनंद सिंह अक्सर शराब पीकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी के साथ गालीगलौज और मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर प्रकाश नारायण बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने हाथ से वार रोककर किसी तरह खुद को बचाया।