पीडीडीयू नगर। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टी के बाद निजी व सरकारी स्कूलों के साथ निजी संस्थाओं की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया है। इन समर कैंप का बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे हैं। समर कैंप में बच्चे गिटार सहित संगीत की विभिन्न विधाओं, पेंटिंग, डांस के अलावा आत्म रक्षा व तैराकी के गुर सीख रहे हैं।
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होते ही बच्चों अक्सर घूमने के लिए बाहर चलते थे। वहीं कई बच्चे किन्हीं कारणों से घूमने नहीं जाने के कारण घर में रहकर बोर होते रहते हैं। ऐसे में स्कूलों और निजी संस्थाओं की ओर से लगने वाले समर कैंप बच्चों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इससे जहां बच्चों की छुट्टियां बेहतर तरीके से कट रही है वहीं कैंप में बच्चे नये-नये गुर सीख रहे हैं। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। यहां बच्चों ने संगीत, डांस , तैराकी, चित्रकला समेत आत्मरक्षा के गुर सीखा। वहीं सनबीम स्कूल में चले समय कैंप में भी बच्चे खूब मजे से विभिन्न प्रकार कलाएं सीख रहे हैं। इसके अलावा नगर में सुर सरिता संस्था की ओर से 47 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों को वेस्टर्न डांस, भरत नाट्यम सिखाया जा रहा है। जिसमें बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे है।