फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम खेती के लिए मिट्टी का परीक्षण कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के मृदा, कृषि रसायन विज्ञान संस्थान एवं वरून संस्था की ओर से क्षेत्र के हड़ही (बैरगाढ़) में सोमवार को आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैैैज्ञानिकों ने किसानों को अच्छी खेती के लिए मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। गोष्ठी में ग्राम झरियवा, पथरौर, शाहपुर आदि गांवों के किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रो.एसके सिंह ने कहा की फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए खेती के लिए मिट्टी का परीक्षण कराना बहुत ही आवश्यक है। खाद की मात्रा और सूक्ष्म तत्व की जानकारी होना भी जरूरी है। इसके लिए मृदा परीक्षण का कार्य ब्लॉक अथवा जिला कृषि विज्ञान केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। धान की फसलों का निरीक्षण करने के बाद चर्चा करते हुए किसानों के सवालों के जवाब में प्रोफेसर ने बताया कि जो भी बीज वितरित किया गया है या दिया जा रहा है। उसका उपयोग आप कई वर्षों तक कर सकते हैैं। प्रोफेसर ने बताया कि वर्षा आधारित खेती में छिड़काव विधि सबसे उपयोगी है। किसान कृषि यंत्रों का उपयोग सही तरीके से करें तो कम समय में अनाज का अधिक उत्पादन किया जा सकता है। वरून के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आईसीआरए नई दिल्ली के माध्यम से नौगढ़ में किसान संसाधन केंद्र खोलने की योजना है। किसानों में सरसो, गेहूं का बीज व पौधों का वितरण किया गया। गोष्ठी में रामकृत, देवराज, घूरभारी,पप्पू ,भागवत, चंद्रशेखर, गिरजा, मुन्नू, रविन्द्र, संतोष, बिंदू, गोवर्धन, कैलाश, प्रहलाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें