स्थानीय ब्लाक के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने वर्चुअल तरीके से एक साथ 51 ग्राम प्रधानों को पंचायत भवन पर उनको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सेक्रेटरी अनिल पटेल, मुरलीश्याम, अनिल सिंह, जैनेन्द्र कुमार राव, राजेन्द्र भारती, राम दूलार, चंद्रबली सिंह, संदीप सिंह, संदीप सोनकर रहे।
चहनिया। स्थानीय विकास खंड के 91 ग्राम सभा के प्रधानो मे से केवल 61 ग्राम प्रधान ही शपथ ग्रहण ले पाए। ग्राम प्रधान सदस्यो के अभाव मे 34 प्रधान शपथग्रहण लेने मे वंचित हुए प्रधान फिर हाल कार्य से वंचित रहेगे।
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के 57 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों ने ऑनलाइन शपथग्रहण की। एडीओ पंचायत संजय शर्मा ने बताया कि 88 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन भोजपुर की प्रधान सीमा देवी के बाहर होने की वजह से शपथ नहीं दिलाई गई। 30 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की दो तिहाई संख्या न होने के कारण गठन नहीं हो सका है।
नौगढ़। स्थानीय विकस खंड के 43 गांवों में से मात्र 22 गांवों के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। मंगलवार को पहले चरण में 14 गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाया गया। आठ गांवों के प्रधानों को बुधवार को वर्चुअल के माध्यम से शपथ दिलाया जाएगा। प्रधानों को सहायक निदेशक मत्स्य विश्वनाथ सिंह के शपथ दिलाया। इस दौरान बीडीओ सुदामा यादव, एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र, शिवबली प्रसाद , महेंद्र मौर्य, गुड्डू प्रसाद, उपेंद्र साहनी, महेंद्र प्रसाद रहे।
सैयदराजा। बरहनी विकास खंड सोगाई की निर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को मां भवानी मंदिर पर उमेश चंद गौतम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सोगाई स्कूल के प्रबंधक परशुराम सिंह यादव, प्रबंधक राम अवतार यादव, प्रधान पति आलोक कुमार यादव, अरविंद कुमार,कलीम अंसारी,सुरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, उमा नाथ सिंह, प्रदीप सिंह, अभय सिंह, मुन्ना सिंह,हरिसेवक यादव रहे।
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड में मंगलवार को पहले दिन संगठित ग्राम सभा के 67 प्रधानों में 33 ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रभारी एडीओ पंचायत पवन दूबे ने बताया कि शेष प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाया जायेगा।
चकिया/ शिकारगंज। स्थानीय विकास खंड के दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर लेने वाले 53 में 51 ग्राम पंचायतों के प्रधान व 544 ग्राम पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पद व गोपनीयता की शपथ जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिलाया।
पीडीडीयू नगर। जिले में नवनिर्वाचित प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ गांव में जनप्रतिनिधियों की सरकार बन गई, लेकिन शपथ ग्रहण में ही गोल माल कर दिया गया। महिला प्रधान और सदस्यों की जगह उनके पति ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नियामताबाद विकास खंड के कूढ कला गांव में वार्ड नंबर आठ से माधुरी देवी ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई है लेकिन उनके स्थान पर उनके पति सुबेदार ने शपथ ली। नौगढ़ के देवदत्तपुर में महिला प्रधान कंचन यादव के स्थान पर पति शिवआसरे यादव को शपथ दिलाया गया। मामला वायरल हुआ तो पंचायती राज विभाग हरकत में आ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र को गांव में जाकर बुधवार को शपथ दिलाने का कड़ा निर्देश दिया है।