कंदवा। ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की डीडीओ की अध्यक्षता में मंगलवार को बरहनी ब्लॉक सभागार में सोशल ऑडिट को लेकर बैठक हुई। इस दौरान सोशल ऑडिट के दौरान मिली कमियों को दूर कराने पर चर्चा की गई। साथ ही प्राथमिकता पर सोशल आडिट से संबंधित मामलों का निपटारा कराया गया। इस दौरान मनरेगा के काम हुई गड़बड़ी पर 78 हजार 212 रुपये भी निर्धारित मद में जमा कराए गए।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में ब्लाॅक क्षेत्र के 75 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का टीम द्वारा सोशल ऑडिट कराया गया। ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट के दौरान मिली कमियों व अनियमितताओं को दूर कराने के लिए क्या काम किए गए, इसको लेकर डीडीओ डॉ. सपना अवस्थी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इस दौरान 75 ग्राम पंचायतों की आपत्तियों में से 34 पत्रावली उपलब्ध कराई गई। बाकी ग्राम पंचायतों को दो दिन का मौका दिया गया। इस दौरान बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय, लेखाकार सियालाल यादव, एपीओ आशीष सिंह, सोनिया यादव, अजीत सिंह, अरुण सिंह, विकास सिंह, रितेश सिंह, अतुल सिंह, प्रिया सिंह, सुभाष चंद्र भारती के अलावा सोशल ऑडिट टीम के सदस्य मौजूद रहे।