उसे पकड़ कर कोतवाली में लाकर जब रुपयों की गिनती की गई तो 43 लाख 45 हजार रुपये बरामद हुए। उक्त युवक इतनी भारी रकम के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बुधन दोलाई निवासी नरायनपुर महाराजपुर थाना घटाल, पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल बताया। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बुधन दोलाई सोने-चांदी के आभूषण का कारीगर है। इसी का पैसा वाराणसी से लेकर वह जा रहा था।
बताया कि इसकी सूचना वाराणसी आयकर विभाग को दी गई लेकिन गुरुवार को टीम बाहर गई थी। शुक्रवार को टीम के आने पर बरामद रुपये और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी। इससे पहले 25 मई को भी 53.68 लाख रुपये के साथ एक युवक को पकड़ा गया था।