फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सांप पकड़ने वाले की सर्पदंश से गई जान

विज्ञापन
सांप के साथ स्नैक कैचर गुलाब राम। फाइलफोटो
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी स्नैक कैचर राकेश कुमार (38) की मंगलवार देर रात सांप के डसने से मौत हो गई। छपरा गांव में एक घर से सांप पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। सांप के लगातार चार बार डसने से वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें सकलडीहा पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सराय गांव निवासी राकेश कुमार घरों में चूना-पेंट करने का काम करते थे। वह इलाके में स्नैक कैचर के रूप में भी पहचाने जाते थे। कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ते और जंगल में छोड़ देते थे। अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुके थे। सांपों को पकड़ने के इसी काम के दौरान उनकी जान चली गई।
मंगलवार देर रात छपरा गांव निवासी शौकत अली के घर में सांप निकलने की सूचना पर राकेश कुमार वहां पहुंचे थे। उन्होंने सांप को पकड़ भी लिया था, लेकिन अचानक उनकी पकड़ ढीली पड़ गई। इसी दौरान सांप ने उन्हें लगातार चार बार डस लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सकलडीहा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राकेश कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता शिवपूजन, मां नगीना, पत्नी सुषमा, पुत्र हर्ष और पुत्री सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सांप के साथ स्नैक कैचर गुलाब राम। फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें