कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भजपुर स्थित बाबा डगरिया सरकार मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बढ़वलडीह टिकरवापर गांव निवासी सोनू कुमार (28) चतुर्भजपुर बाजार में चिखना की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एक युवक को काफी देर से पड़े देखा। पास जाकर देखने पर उसकी कोई गतिविधि नहीं दिखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।