फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा गिट्टी लदा डंपर

विज्ञापन
कंदवा के अमड़ा में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा गिट्टी लदा डंपर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात अमड़ा गांव के पास गिट्टी लदा डंपर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे डंपर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जमानिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक पंचरतन (50) और खलासी करन शर्मा (35) मिर्जापुर जिला के अहरौरा से डंपर में गिट्टी लादकर बक्सर जा रहे थे। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप एक ट्रक का अगला टायर बर्स्ट कर जाने से चालक ट्रक को मार्ग पर ही छोड़कर चला गया था। गिट्टी लादकर तेज रफ्तार में आ रहा डंपर चालक खड़े ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डंपर सहित नहर में पलट गया। डंपर के पलटने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह चालक व खलासी को बाहर निकाला और जमानिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल ने बताया कि घायल चालक और खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें