मोहनिया। क्षेत्र के डिड़खिली समेकित चेक पोस्ट के पास बृहस्पतिवार की रात उत्पाद निरीक्षक ने जांच के दौरान एक कार से 269 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
बिहार में शराब बंदी पूरी तरह से लागू है। इसके बाद भी यूपी के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। हालांकि बिहार बार्डर से सटे यूपी के चंदौली जिले में समय-समय पर पुलिस शराब तस्करों को पकड़कर कार्रवाई करती है चंदौली जनपद से शराब माफिया किसी न किसी बिहार में शराब लेकर घुस जा रहे है। क्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध तरीके से शराब लेकर जा रहा है। इसमें कार्रवाई करते हुए वाहनों की जांच शुरू की गई और एक कार से 269 बोतल शराब बरामद की गई। इस दौरान टीम ने तस्करी के आरोप में परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहवलिया कुद्र निवासी धर्मवीर सिंह को पकड़ लिया। शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।