स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोयला लादकर खड़ी मालगाड़ी की एक बोगी से मंगलवार की दोपहर अचानक धुआं उठने से प्लेटफार्म पर खलबली मच गई।
सूचना
पाकर आरपीएफ, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और
आननफानन में ओएचई वायर की सप्लाई बंद कराने के बाद बोगी के ऊपर चढ़कर कोयले
पर पानी डालकर आग को बुझाया गया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
धनबाद से कोयला लादकर रोजा जा रही मालगाड़ी मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। कुछ ही देर बाद
उसकी बोगी संख्या एसईसीआर 22141065908 में लदे कोयले के अंदर आग लगने से
धुआं उठने लगा।
इसकी सूचना किसी ने आरपीएफ वेस्ट पोस्ट के एसआई घनेन्द्र
सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित किया।
सूचना पाकर
मौके पर कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गये और ट्रेन
के ऊपर से गुजर रहे ओएचई वायर की सप्लाई बंद करा दी। कर्मचारी बोगी के उपर
चढ़ गये और पाईप के माध्यम से कोयले पर पानी डालने लगे। लगभग आधे घंटे तक
पानी डाले जाने के बाद आग बुझ गई।