चकिया। राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड़ में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण में एक दिन के लिए कक्षा नौ की छात्रा स्मिता को सोमवार को प्रधानाचार्य बनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. मुकेश श्रीवास्तव ने स्मिता को प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बैठा कर स्वागत किया। सोमवार को कक्षा 9वीं की छात्रा स्मिता कुमारी एक दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्या के रूप में कार्य किया। कुर्सी पर बैठने के बाद पूरे विद्यालय का भ्रमण किया एवं समस्त कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को जाना एवं समस्त समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति बालिकाओं और महिलाओं को आत्मबल और सशक्तिकरण की दिशा में आगे ले जाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद, संतोष कुमार, धनशेखर यादव, नारायण दास, अनिल कुमार, अमित कुमार रहे।