नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के पटनवा गांव में तालाब की खुदाई और सुंदरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सच्चिदानंद झा के नेतृत्व में मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पटनवा ग्राम सभा के आराजी नंबर 557 जिसका क्षेत्रफल करीब छह बिस्वा है। वहां आधा अधूरा तालाब की खुदाई की गई है। वहीं सुंदरीकरण के अभाव में तालाब पर ग्रामीण जाने में परेशानी हो रही है। कहा कि तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण की मांग को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को भी इस से अवगत कराया, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनमें काफी आक्रोश है। कहा कि तालाब की पूरी खुदाई न होने के कारण भूमाफिया तालाब की जमीन पर अतिक्रमण भी करने का प्रयास कर रहे हैं। चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से जिले में धारा 144 लागू है। प्रदर्शन करने वालों में कमला चौबे, शिवकुमार यादव, रामदेव यादव, राधे चौहान, छोटू यादव, रिंकू प्रसाद, प्रद्युम्न पासवान रहे।