फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लिया पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को इलिया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक कर पंचायत चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को जागरूक करते रहने व नियमों का कड़ाई से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को निर्देशित किया। इसके बाद इसके बाद एसपी ने कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने पुलिस बूथ व मंगल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बने पुलिस बूथ का निरीक्षण किया। उपस्थित लोगों से कहा कि कोई प्रत्याशी यदि मतदाताओं को शराब, दावत, साड़ी या पैसे का प्रलोभन देता मिले तो इसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखते हुए संबंधित प्रत्याशी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाए। चुनाव संपन्न होने तक सभी लोग पुलिस की सहायता करें। अंत में चेताया कि यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति बिना मास्क के बाजार में पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कोविड-19 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें