कोतवाली क्षेत्र के लोहिया गांव पौनी में सड़क का निर्माण न होने से नाराज
ग्रामीणों ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों
का आरोप रहा कि लोहिया गांव के रूप में इस गांव का चयन हुए तीन वर्ष हो
गया, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण आज भी नाबदान का पानी सड़क पर
बहता है। पौनी गंाव को प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में लोहिया गांव का
दर्जा दिया था।
उसके बाद से गांव में विकास कराने के लिए कमिश्नर, डीएम,
सीडीओ ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सड़क, बिजली और आवास की योजनाओं की
जानकारी देते हुए जल्द ही गांव को आदर्श गांव बनाने का वादा किया था।
वहीं
तीन वर्ष बाद भी गांव की स्थिति गांव की स्थिति जस की तस है। न तो गांव में
बिजली का खंभा लगा और न ही नाली निर्माण किया गया ।
इस दौरान राजेश,
विश्राम यादव, गुड्डू, अजय पांडेय, सुभाष, पिन्टू, अशोक कुमार आदि
रहे।
इस संबंध में सीडीओ जगदीश सिंह ने कहा कि मार्ग समेत लोहिया गांव के
मानक के सभी आवश्यक कार्य के बारे में ग्राम प्रधान और बीडीओ से
पूछताछ कर काम कराया जाएगा।